कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष ने नए जिला अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
गिरिडीह, जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने शनिवार को न्यू बरगंडा रोड़ स्थित आवास पर प्रेस वार्ता कर औपचारिक रूप से कार्यकाल समाप्ति की घोषणा की

कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष ने नए जिला अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने शनिवार को न्यू बरगंडा रोड़ स्थित आवास पर प्रेस वार्ता कर औपचारिक रूप से कार्यकाल समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर इन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश केडिया को हार्दिक शुभकामनाएँ दिया। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, संगठित व जनोन्मुख बनेगा।

इन्होंने कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का हृदय से धन्यवाद दिया। कहा कि मैं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रभारी के. राजू जी, प्रदेश सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद का भी विशेष आभार, जिन्होंने हर कदम पर मार्गदर्शन किया।
अपने कार्यकाल के दौरान मैंने पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता की आवाज़ बनने का प्रयास किया। कहा कि आगे भी जनसेवा का कार्य मेरा जारी रहेगा ओर कांग्रेस की सिपाही के तहत पार्टी के लिए काम करूंगा।।



