Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

कला संगम के गायन प्रतियोगिता में अमेक्षा सिन्हा ने बाजी मारी

कला संगम के गायन प्रतियोगिता में अमेक्षा सिन्हा ने बाजी मारी

कला संगम के गायन प्रतियोगिता में अमेक्षा सिन्हा ने बाजी मारी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : कला संगम गिरिडीह के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित करा ओ के गायन प्रतियोगिता में बंगाल, बिहार और झारखंड से 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कला संगम के संरक्षक सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विसपुते ने किया। उसके बाद पहला गीत सारेगामा गीत प्रतियोगिता की विजेता सोनी चंद्रवंशी ने गाया। गिरिडीह की लोकगायिका मनिका सिन्हा, एजाज़ अहमद खान, राजेश दास, राजेश सिन्हा तथा पत्रकार अविनाश ने मुकेश के गीत गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। देर रात दर्शकों के बीच पुरस्कार की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता में प्रथम अमेक्षा सिन्हा, द्वितीय मो. शारीफ अली खान, तृतीय सुजाता कुमारी, चतुर्थ चुनमुन राम एवं 7 लोगों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कला संगम के सचिव सतीश कुन्दन, निर्णायक अरित चंद्रा, नयनदीप सिन्हा, देवानंद सिन्हा, सह संयोजक राजेश सिन्हा, सह सचिव मदन मंजरवे ने पुरस्कार प्रदान किया।

मंच का संचालन राजेश सिन्हा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना तथा नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने किया।

समारोह में उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा, कृष्णा कुमार सिन्हा, सह सचिव सुजय गुप्ता, साहित्य प्रमुख प्रो अनुज कुमार, सह संयोजक सुनील भूषण, डॉ तारकनाथ देव, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, अनिल चंद्रवंशी, शुभम, इंद्रजीत, रवीश, विकास रंजन, गोपाल दास भदानी, अशोक गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय शिवानी, मो. नदीम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button