कबीर ज्ञान मंदिर आश्रम से निकला भव्य शोभा यात्रा, कुरीतियों और आडंबर के प्रति लोगो को जागरूक करने को लेकर निकली कई झांकियां, कबीरमय हुआ शहर

गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : सामाजिक कुरीतियों और आडंबर से समाज को मुक्त करने वाले सदगुरु कबीर जयंती के मौके पर शनिवार को गिरिडीह में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। सिहोडीह सिरसिया स्थित कबीर ज्ञान मंदिर से निकले भव्य शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तो शामिल हुई। कई सामाजिक संदेश की झांकी के साथ निकले इस शोभा यात्रा में गेरुआ वस्त्र में महिलाएं युवा और पुरुष हाथ में भगवा ध्वज लिए हुए थे। इस दौरान शोभा यात्रा की अगुवाई शंखनाद करते हुए पुरुषो और युवाओं की टोली कर रही थी।

अनवरत शंखनाद की ध्वनि से पूरा शहर गूंजा। तो लोगो की भीड़ भी कबीर जयंती के मौके पर कबीर ज्ञान मंदिर से निकले शोभा यात्रा को देखने के लिए बाहर निकली। जबकि शोभा यात्रा में गेरुआ वस्त्र में महिलाएं भी शंखनाद करते हुए शहर भ्रमण कर रही थी। कमोबेश, पूरा शहर भक्तिमय रहा। एक गाड़ी में खुद कबीर ज्ञान मंदिर की साध्वी और सदगुरु मां ज्ञान भी मौजूद थीं। वही अलग अलग वाहनों में अलग अलग झांकी के वेश में कलाकार शामिल हुए। किसी में सदगुरु कबीर के अवतरण की झांकी था, तो किसी में गोविंद धाम की झांकी, और एक गाड़ी में समाज में व्याप्त कुप्रथा और आडंबर के प्रति लोगो को जागरूक करने को लेकर झांकी। जिस रास्ते से कबीर ज्ञान मंदिर का शोभा यात्रा गुजर रहा था, उन रास्तों में सदगुरु मां ज्ञान को लोग नमन करते चल रहे थे।

शहर भ्रमण के बाद झांकी वापस कबीर ज्ञान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। जहा दोपहर में कई अनुष्ठान हुए, तो कई नाटक कबीर ज्ञान मंदिर और आश्रम के स्वयं सेवकों द्वारा पेश किया गया। वही देर शाम ही सदगुरु मां ज्ञान के प्रवचन भी हुए।