उप मुखिया झुरझुरी के पहल पर हरिजन टोला को मिला जल ।
उप मुखिया झुरझुरी के पहल पर हरिजन टोला को मिला जल ।

उप मुखिया झुरझुरी के पहल पर हरिजन टोला को मिला जल ।
हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुरझुरी पंचायत के सक्रेज हरिजन टोला में पेयजल की समस्या से लोग परेशान थे । इस जल समस्या को लेकर हरिजन टोला के स्थानीय लोगों के द्वारा जल संकट का गुहार लगाया गया इसका सूचना उप मुखिया झुरझुरी पंचायत को मिलते ही हरकत में आए लोग उप मुखिया के द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग हजारीबाग से बात कर चापानल सही कराने से संबंधित बातचीत हुई पेयजल एवं स्वच्छता विभाग हजारीबाग के एसडीओ के द्वारा यह आश्वस्त किया गया था कि फिलहाल चापा नल को सही करने के लिए मैं बोल दिया हूं फिर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बरकट्ठा से हरिजन टोला सकरेज पहुंचे और चांपानल को सही किया गया, हरिजन टोला को अब से इस खराब चापानल से लोगो को मिला निजात ।

झुरझुरी पंचायत के उप मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा की हमारे झुरझुरी पंचायत के सभी लोगों से अपील है कि अगर कोई भी समस्या हो तो आप तुरंत संपर्क कर उसकी जानकारी दें ताकि मैं समय पर समस्या को समाधान कर सके हमारा काम है आप लोगों को सेवा करना और मैं हर समस्या पर खरा उतरूंगा ।



