Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीति

उदनाबाद स्थित पत्थर फैक्ट्रियों में की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध क्वार्ज पत्थर बरामद,फिर जो हुआ जाने

उदनाबाद स्थित पत्थर फैक्ट्रियों में की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध क्वार्ज पत्थर बरामद,

पुलिस व प्रशासन की टीम ने उदनाबाद स्थित पत्थर फैक्ट्रियों में की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध क्वार्ज पत्थर बरामद, जांच में जुटा प्रशासन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिले के उपायुक्त के आदेशानुसार गठित छापेमारी टीम ने गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद पंचायत स्थित विभिन्न स्टोन फैक्ट्री में छापेमारी की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशाल दीप खलको कर रहे थे। छापेमारी टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह सदर अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद रेंजर एसके रवि सीआई जितेंद्र प्रसाद वनरक्षी सुमित कुमार सिंह समेत जवान शामिल थे। मालूम हो कि सफेद पत्थरों का जंगलों से लगातार उठाव की सूचना प्राप्त हो रही थी।

साथ ही ग्रामीणों द्वारा भी इसकी सूचना मिल रही थी कि आसपास के जंगल क्षेत्रों में अवैध उत्खनन कर सैकड़ों टर्न सफेद पत्थर को उदनाबाद स्थित पत्थर माफियाओं के फैक्ट्री ले जाया जा रहा हैं। पत्थर की पिसाई कर अन्य राज्यों में भेजा जा रहा था। जिससे राज्य सरकार के करोड़ों रुपए मासिक राजस्व घोटाला के साथ पर्यावरण पर काफी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसी के आलोक में उपायुक्त द्वारा गठित टीम ने छापेमारी कर फैक्ट्रियों से विभिन्न कागजातों की मांग की। छापेमारी क्रम में अरुण लाडिया का बालाजी ट्रेडर्स फैक्ट्री, संतोष साव का साई मिनरल्स फैक्ट्री, बबलू बरनवाल का श्याम मिनरल्स फैक्ट्री चालू पाया गया। वही अजीत साव, लाला केडिया, मनीष जालान,

आलोक केडिया, रमेश कंधवे, रोहित केजरीवाल के फैक्ट्री को बंद पाया गया। चालू फैक्ट्रियों के संचालकों से अधिकारियों द्वारा विभिन्न कागजातों की मांग की गई। लेकिन तीनों फैक्ट्रियों में से कोई भी फैक्ट्री के संचालक द्वारा संतोषजनक पेपर उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके बाद उन्हें लिखित नोटिस दिया गया कि एक निर्धारित समय में विभिन्न कागजातों को कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि उदनाबाद स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों में पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया जहां स्टोन से संबंधित कार्य किए जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि अस्पष्ट पेपर कोई भी फैक्ट्री द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसको को लेकर उन्हें निर्धारित समय के साथ कागजातों को उपलब्ध कराने का नोटिस दिया गया। उन्होंने कहां की इस क्रम में अवैध तरीके से संचालित पाए जाने वाले फैक्ट्री के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button