Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

ईसीएल गेस्ट हाउस प्रांगण में 42 असहाय गरीबों के बीच बांटे गए जरूरत के समाग्री

ईसीएल गेस्ट हाउस प्रांगण में 42 असहाय गरीबों के बीच बांटे गए जरूरत के समाग्री

सताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा ईसीएल गेस्ट हाउस प्रांगण में 42 असहाय गरीबों के बीच बांटे गए जरूरत के समाग्री

धनबाद: मलय गोप

धनबाद: सताक्षी महिला मंडल द्वारा बुधवार की दोपहर ईसीएल गेस्ट हाउस प्रांगण में 42 असहाय गरीब ग्रामीणों के बीच सूखा खाद्य सामग्री सहित जरूरत के समान का वितरण किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी के गाइडलाइन का पालन करते हुए। सभी लाभुकों का टेम्परेचर, सेनेटाइजर एवं मास्क दिया गया। सारे समाग्री को टेबुल पर सजा दिया गया था। जिसे बारी बारी कर लाभुकों ने थैले में अनाज व अन्य समाग्री लिए। मौके पर उपस्थित

श्रीमती रश्मि रामा ने बताई की सताक्षी महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमति पुष्पिता पंडा के कुशल नेतृत्व में ईसीएल मुगमा एरिया सताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना सिंह के देखरेख में कोरोना महामारी के गाइडलाइन का पालन करते हुए गरीब असहाय ग्रामीणों के बीच सूखा खाद्य सामग्री चावल, आटा, दाल, तेल, मसाला, आलू, , मास्क, थैला, साबुन के साथ-साथ साड़ी लड्डू का वितरण किया गया है। हमारी संस्था लगातार आसपास के गरीबो के बीच इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती है। जिससे कि गरीब असहाय लोगों को मदद मिल सके। यह लगातार चार वर्षों से क्षेत्र में असहाय लोगों को मदद कर रही है। जो आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान मुगमा शाखा सताक्षी महिला मंडल के रश्मि रामा, आशा राय, सुषमा वर्मा, पूनम पंडित, सुधा टोप्पो, तबसुम निगर, सुगम भूषण, संगीता नाथ मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button