आरोग्यम हॉस्पिटल के लिए उपलब्धियों भरा वर्ष रहा 2022 जानिए क्यों…..
आरोग्यम हॉस्पिटल के लिए उपलब्धियों भरा वर्ष रहा 2022 जानिए क्यों.....

आरोग्यम हॉस्पिटल के लिए उपलब्धियों भरा वर्ष रहा 2022 जानिए क्यों…..
हजारीबाग: एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए वर्ष 2022 उपलब्धियों भरा रहा। वर्ष 2022 की शुरुआत हॉस्पिटल परिवार द्वारा अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों के बीच स्वस्थ जागरूकता और कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान से की गई। हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कई इनडोर और आउटडोर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप के माध्यम से हजारों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सकारात्मक प्रयास किया। विभिन्न स्वास्थ्य कैंपों के माध्यम से लोगों की बीपी, शुगर, ईसीजी, ब्लड ग्रुप सहित अन्य जांच में भी मुफ्त की गई। समय-समय पर विभिन्न जिलों में सेमिनार का आयोजन कर और सोशल मीडिया के माध्यम से हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा कई प्रकार की बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेश लोगों तक पहुंचाया गया ।

वर्ष 2022 के जनवरी महीने में ही अस्पताल के लिए बड़े ही गौरव का क्षण आया जब नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल (एनएबीएच) से आरोग्यम हॉस्पिटल को मान्यता प्राप्त हुई। कहते हैं ना कि शुरुआत अच्छी हो तो पूरा साल अच्छा होता है। एनएबीएच मान्यता की उपलब्धियों से शुरू हुआ सफर आगे बढ़ा तो इस सफर में राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी निजी हॉस्पिटल का सम्मान स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के हाथों आरोग्यम को प्राप्त हुआ। हिंदुस्तान अखबार द्वारा प्राइड ऑफ झारखंड अवार्ड केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों अस्पताल को प्राप्त हुआ। हॉस्पिटल के निदेशक अजमेरा को विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग (दिल्ली) के द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई ।
मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सफर में साल 2022 आरोग्यम के लिए बहुत ही हितकर साबित हुआ। रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद की जान ना चली जाए इसका ध्यान रखते हुए अस्पताल में ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया। बेबी केयर प्रोडक्ट्स को लेकर अनजान लोगों के सहूलियत में हिमालया ब्रांड का स्पेशल आउटलेट्स खोला गया।

राष्ट्रहित और सामाजिक हित में भी आरोग्यम हॉस्पिटल हमेशा तत्पर रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव को सेलिब्रेट करते हुए 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, विशाल तिरंगा यात्रा, महापर्व छठ के अवसर पर झील परिसर में कुल्हड़ चाय का स्टाल, गौशाला मेला में फ्री मेडिकल कैंप, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मातृ दिवस समेत स्वस्थ से जुड़े दिवसों को सेलिब्रेट करते हुए सामाजिक सहयोग और जागरूकता का पहल किया। सामाजिक दायित्व निर्वहन अंतर्गत इचाक थाना में पेयजल और शौचालय मरम्मति कार्य, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट रूम बनवाया तथा एक होनहार दिव्यांग विद्यार्थी को दिव्यांग वाहन (स्कूटी) भेंट किया ।
हॉस्पिटल का कैथलैब संजीवनी बनकर उभरा, जहां आपातकालीन स्थिति में कई लोगों को नया जीवन मिला। आईवीएफ सेंटर के माध्यम से बांझपन के मरीजों को निःशुल्क जागरूक किया गया। आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत इलाजरत मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान की गई। हॉस्पिटल की पूरी टीम जिसमें चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी और प्रबंधन से जुड़े लोग पूरी तन्मयता से लोगों की सेवा में तत्पर रहें और कई जटिल और असंभव कार्य को भी संभव बनाकर लोगों को राहत देने के साथ उन्हें नवजीवन प्रदान किया। पूरे साल यहां स्वास्थ्य सुविधा में धीरे-धीरे कई इज़ाफे किए गए ताकि आसपास के लोगों को महानगरों की ओर जाकर अत्यधिक खर्च नहीं करना पड़े और उन्हें सहूलियत हो। कुल मिलाकर आरोग्यम हॉस्पिटल के लिए वर्ष 2022 उपलब्धियों भरा रहा। हॉस्पिटल परिवार द्वारा आने वाले वर्ष 2023 में हजारीबाग को स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नई सौगात देने की भी योजना है ।



