आयुष मंत्री ने शिक्षकों से की बाबूलाल तिवारी को जिताने की अपील
आयुष मंत्री ने शिक्षकों से की बाबूलाल तिवारी को जिताने की अपील

फतेहपुर: आयुष मंत्री ने शिक्षकों से की बाबूलाल तिवारी को जिताने की अपील
फतेहपुर:एम एल सी चुनाव को लेकर आयुष मंत्री द्वारा जिले में तीन सम्मेलनों में पंहुंच कर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील उपस्थित शिक्षक मतदाताओं से की गई, अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर सम्मेलन में अतिथि के रूप में उपस्थित आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्रा दयालु जी द्वारा शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को विस्तृत रूप से रखा गया, श्री मिश्रा ने कहा कि आज भाजपा सरकार द्वारा फतेहपुर जनपद में बत्तीस राजकीय विद्यालयों की स्थापना की गयी है, पूर्व की सरकारों द्वारा जहां एनपीएस का अंश नहीं जमा किया जा रहा था वहीं भाजपा की सरकार द्वारा वर्तमान के साथ ही बकाया अंश भी जमा किया जा रहा है, भाजपा ने तंय किया है कि जिस तरह से प्राथमिक व जूनियर के शासकीय विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है,

उसी प्रकार से माध्यमिक व उच्च शिक्षा को विशेष रूप से सम्बर्धित किया जाये , कार्यक्रम में अयाह शाह विधायक माननीय विकास गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा जी, जिला संयोजक रवीन्द्र पाल सिंह, विधानसभा संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान, अपर्णा सिंह गौतम व अर्चना त्रिपाठी,हीरालाल लोधी,प्रकाश गुप्ता , अनिल शुक्ला शुशील सिंह चन्देली सहित विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक गण उपस्थित रहे।।

विजय त्रिवेदी फतेहपुर




