Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आजा नचले राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23-24 दिसंबर को गिरिडीह में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द रंग की ओर से 23 व 24 दिसंबर को राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आजा नचले का आयोजन किया गया है।

आजा नचले राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23-24 दिसंबर को गिरिडीह में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द रंग की ओर से 23 व 24 दिसंबर को राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आजा नचले का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय यह कार्यक्रम गिरिडीह नगर भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी आयोजकों ने आज संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी।

संवाददाता सम्मेलन में संस्था के संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष श्रुति सिन्हा व सचिव पुरुषोत्तम कुमार दास उपस्थित थे। बताया गया कि आजा नचले प्रतियोगिता में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक व मॉडर्न डांस को शामिल किया गया है।

इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिसा, उत्तर प्रदेश, आसाम, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के लगभग 350 प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। गिरिडीह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता में शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button