आगामी 30 जनवरी से 26 जनवरी तक, होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन को लेकर हल्दीपोखर उड़ीसा रोड में शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया।
पोटका के हल्दीपोखर ओडिशा रोड में आगामी 20 जनवरी से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आगामी 30 जनवरी से 26 जनवरी तक, होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन को लेकर हल्दीपोखर उड़ीसा रोड में शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पोटका के हल्दीपोखर ओडिशा रोड में आगामी 20 जनवरी से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित मानस कर एवं दिनेश कर के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया गया,

जिसके उपरांत टेंट निर्माण के लिए बांस स्थापित किया गया। यहां श्री मदभागवत कथा संचालन समिति के द्वारा 20 जनवरी से 26 जनवरी 2026 सात दिनों तक मथुरा बृंदावन के कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ला जी के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन किया जाएगा।
सह भग्य कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, अध्यक्ष नरेन मंडल, दीप्ति मंडल,दुलाल मुखर्जी, ओमप्रकाश अग्रवाल, बाबुलाल महेश्वरी,दिलीप अग्रवाल,निलय मंडल,पोल्टू मंडल, रतन सोनकर, दिलीप राम,शीतल मंडल,पं. चिंतामणि त्रिपाठी, उज्वल मंडल,रमेश मोदी,असीत मंडल,राजा नंदी,सूरज मोदक,सूजय नंदी, जितेंद्र गुप्ता, रासबिहारी राणा, जयदेव दास, रोहित गुप्ता,पंकज राणा सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।




