अवैध अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध सघन विनष्टीकरण अभियान
अवैध अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया, जिसके तहत अलग–अलग थाना क्षेत्रों में वन भूमि पर अवैध रूप से लगी फसलों को विनष्ट किया गया।

अवैध अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध सघन विनष्टीकरण अभियान
आज दिनांक 05/02/2026 को जिले में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया, जिसके तहत अलग–अलग थाना क्षेत्रों में वन भूमि पर अवैध रूप से लगी फसलों को विनष्ट किया गया।

1. पांकी थाना क्षेत्र
पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लावाबार एवं परसावाँ के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर करीब 2.5 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की फसल को पूर्णतः विनष्ट किया गया।
उक्त अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी, ताल पिकेट के पदाधिकारी, पांकी थाना/ताल पिकेट के जवान एवं वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।
इस अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम–पता सत्यापन उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
2. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र
इसी क्रम में आज ही नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत झाड़वाछड़न रतनाग के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर करीब 3 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की फसल को पुलिसकर्मियों एवं ट्रैक्टर की मदद से विनष्ट किया गया।
उक्त विनष्टीकरण अभियान में नौडीहा बाजार थाना एवं कुहकूह कला पुलिस पिकेट संयुक्त रूप से शामिल रहे। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध आगे भी निरंतर एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



