Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण, घाटों को दुरुस्त करने का दिए निर्देश

अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण, घाटों को दुरुस्त करने का दिए निर्देश

डिप्टी मेयर ने निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण, घाटों को दुरुस्त करने का दिए निर्देश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: आगामी आने वाले पर्व छठ पूजा को देखते हुए डिप्टी मेयर प्रकाश राम ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं और निगम कर्मियों के साथ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की समस्याओं के समाधान हेतु निगम कर्मियों को निर्देशित किए। उप महापौर के नेतृत्व में सबसे पहले झरियागादी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद दीनदयाल घाट, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट, मेट्रोस गली घाट, शास्त्री नगर छठ घाट आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिन छठ घाटों में कमियां पाई गई और वहां के स्थानीय लोगों द्वारा समस्याओं को बताया गया उसे दुरुस्त करने के लिए उप महापौर ने निगम कर्मियों को निर्देश दिए।

इस बाबत उप महापौर प्रकाश राम ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं के निराकरण से संबंधित कार्य शुरू कर दिए गए हैं। कहा कि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों और लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इस को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के एक दिन पहले सभी घाटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। उपमहापौर ने कहा कि एप्रोच रोड लाइट की व्यवस्था आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा महामंत्री संदीप डनगेच नवीन सिन्हा रंजीत राय बाबू सेठ निगम से सिटी मैनेजर मंजूर आलम शंभू सिंह समेत अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button