हजारीबाग व्यवहार न्यायालय हाजरी फ़ार्म काउन्टर के पास पाकेटमार को रंगे हाथों पकड़ जनता ने पुलिस को सौंपा भेजा गया जेल।

हजारीबाग : व्यवहार न्यायालय के समक्ष बार एसोसिएशन के हाजरी फ़ार्म काउन्टर के पास बुधवार को एक वृद्ध नन्द किशोर पांडे से पाकेटमारी कर भाग रहे पाकेटमार राजन उर्फ जमाल मियां पिता अली हुसैन चिश्ती मोहल्ला को रंगे हाथों पकड़ कर नागरिकों ने व्यवहार न्यायालय पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद व्यवहार न्यायालय पुलिस ने सदर पुलिस को सौंप दिया

जिसके बाद अग्रसर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार भेज दिया।इस संबंध में भुक्तभोगी वयोवृद्ध नन्द किशोर पांडे पिता स्व शहदेव पांडे ने शिवाडिह बड़कागांव के रहनेवाले ने बताया कि व्यवहार न्यायालय में केश का,तारीख था

जिसके लिए हाजरी फ़ार्म खरीदने के लिए गया था जैसे ही काउन्टर खिड़की में पैसे देने के लिए रकम निकाला पाकेट में इसने हांथ डालकर रूपया निकाल लिया और कुछ रूपया अपने साथी को दे दिया जो भाग खड़ा हुआ हो हल्ला करने पर वहां मौजूद लोगों ने इसे पकड़ कर पुलिस के पास ले गए तलाशी के दौरान इसके पास से तीन हजार रूपए मिले बाकी का साथ हजार रुपए पाकेटमार का सहयोगी ले भागने में सफल रहि हमारे पास कुल दस हजार रुपए थे ।

वहीं सदर थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी संख्या 225/25 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार हजारीबाग भेजा दिया गया है