हजारीबाग में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध आतंकी कनेक्शन की जांच तेज
गुरुवार सुबह हजारीबाग में अचानक सुरक्षा हलचल बढ़ गई, जब एनआईए की टीम ने पेलावल थाना क्षेत्र के एक घर पर छापेमारी शुरू कर दी।

हजारीबाग में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध आतंकी कनेक्शन की जांच तेज
हजारीबाग :कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : गुरुवार सुबह हजारीबाग में अचानक सुरक्षा हलचल बढ़ गई, जब एनआईए की टीम ने पेलावल थाना क्षेत्र के एक घर पर छापेमारी शुरू कर दी। टीम संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े इनपुट के आधार पर तलाशी अभियान चला रही है।

सुबह से ही एनआईए ने घर को घेर लिया है और आसपास की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। टीम घर के अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही है।

स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि छापेमारी किस मामले से जुड़ी है, इस पर एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों के अनुसार कार्रवाई एक संदिग्ध व्यक्ति से जुड़े नेटवर्क की जांच का हिस्सा मानी जा रही है। एनआईए की टीम देर तक तलाशी में जुटी रही।




