हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी गिरफ्तार
हजारीबाग वन भूमि घोटाले मामले में एसीबी ने डीआरडीए निदेशक के अफसर को हिरासत में लिया है । एसीबी ने डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी को हिरासत में लिया है । अलका कुमारी पूर्व में हजारीबाग जिले के सदर अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित थी ।

हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी गिरफ्तार..
हजारीबाग: गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे के कार्यकाल में हजारीबाग के सदर अंचल की अंचलाधिकारी थी अलका कुमारी
हजारीबाग में खासमहल जमीन की अवैध निबंधन व जमाबंदी से जुड़ा है मामला ।
हजारीबाग वन भूमि घोटाले मामले में एसीबी ने डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी गिरफ्तार
चतरा/हजारीबाग : हजारीबाग वन भूमि घोटाले मामले में एसीबी ने डीआरडीए निदेशक के अफसर को हिरासत में लिया है ।
एसीबी ने डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी को हिरासत में लिया है ।
अलका कुमारी पूर्व में हजारीबाग जिले के सदर अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित थी ।

जानकारी के मुताबिक वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार हो चुके विनय कुमार सिंह को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी । विनय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी के बाद कई जमीन की डीड समेत अन्य दस्तावेज भी एसीबी को हाथ लगे हैं।
वहीं विनय कुमार चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान दस्तावेज का हेरफेर कर जमाबंदी कराई गई थी।
इस मामले में प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर दोनों आरोपियों से पूछताछ होगी।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार एसीबी इस केस में विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह व स्निग्धा सिंह के भाई से भी पूछताछ करेगी।




