Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

स्वर्गीय बबलू आजाद की स्मृति में कांवरियों के बीच बांटा गया फल और शरबत

स्वर्गीय बबलू आजाद की स्मृति में कांवरियों के बीच बांटा गया फल और शरबत

स्वर्गीय बबलू आजाद की स्मृति में कांवरियों के बीच बांटा गया फल और शरबत

गिरिडीह: हर साल की भांति इस साल भी युवा भाजपा नेता शिवम आजाद अपने स्वर्गीय पिता बबलू आजाद के स्मृति में बस स्टैंड के पास कांवरियों की सुविधा को देखते हुए कांवरियों के बीच शरबत, ठंडा पानी और फल का वितरण किया गया। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद व शिवम आजाद की मां सरिता श्रीवात्सव, अधिवक्ता संजय सिन्हा उर्फ मंटू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बताया गया कि हर साल स्वर्गीय बबलू आजाद के स्मृति में बोल बम यात्रियों के बीच इस तरह का आयोजन होते हुए आ रहा है। इस वर्ष भी बोल बम जाने वाले कांवरियों के बीच सेब केला शरबत और ठंडा पानी का वितरण किया गया। इस बाबत सरिता श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी कांवरियों के बीच फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

 

उन्होंने कहा कि सावन माह बहुत ही बड़ा माह है। इस माह में देवों के देव महादेव के पूजन अर्चन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ की कृपा से उनके ऊपर जल चढ़ाने वालों भक्तों की सेवा करने का यह एक छोटा सा माध्यमय है। मौके पर रौशन कुमार,राजेंद्र सिंह, प्रवीन सिन्हा, अजय तिवारी, नीरू तिवारी, पंकज सिन्हा व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button