सुर्याकुंड वेलफेयर फाउंडेशन के फाउंडर संतोष मंडल ने लोगों से अपील घर पर रहें सुरक्षित रहें ।

बरकट्ठा संवाददाता :ईश्वर यादव
बरकट्ठा : सुर्यकुंड वेलफेयर फाउंडेशन की ग्रुप टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, घर पर रहें सुरक्षित रहें।

साथ ही पुलिस प्रशासन का साथ दें। उन्होंने लोगों से कहा कि साबुन,सेनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करें।अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही राहत और उनकी समस्या को जानने के उद्देश्य से एक एप लांच किया गया है। एप के जरिए झारखंड के अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों की संख्या और समस्या से सरकार अवगत होगी।कोरोना बंदी में झारखंड के करीब 7 लाख मजदूर दुसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। झारखंड में रहने वाले मजदूरों और प्रवासी मजदूरों के परिवारों की संख्या का आंकलन सरकार पंचायत स्तर पर करा रही है। आंकलन के बाद सरकार की तरफ से हर परिवार को दो हजार तक सहायता राशि दी जायेगी।





