सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन किया गया भव्य भंडारे का आयोजन
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन किया गया भव्य भंडारे का आयोजन
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन किया गया भव्य भंडारे का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: झंडा मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समाप्ति के बाद सोमवार को विवाह भवन में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का महा प्रसाद विवाह भवन परिसर में बैठकर ग्रहण किया। भंडारे को लेकर समिति की ओर से पूरी व्यवस्था की गई थी और सभी लोगों को बैठाकर प्रसाद खिलाया गया। मालूम हो की श्रीमद् भागवत कथा समिति की ओर से झंडा मैदान में 13 मार्च से 19 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा की समाप्ति रविवार की देर शाम को हुई। जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के शिष्य उज्जवल शांडिल्य जी महाराज ने सात दिनों तक व्यासपीठ पर विराजमान होकर श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान कराया। वहीं एक से बढ़कर एक भजन की भी प्रस्तुति की। 7 दिनों तक श्रोताओं ने भक्ति गंगा में गोता लगाते रहे। भंडारा के दिन पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी भाजपा नेता डॉक्टर राजेश पोद्दार समेत कई गणमान्य लोग महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे।

भंडारे को सफल बनाने में कथा समिति के अध्यक्ष गोरी शंकर सिंह मैनेजर राय बासुकी नाथ राय मोतीलाल उपाध्याय राजेश सिन्हा रितेश सिन्हा अजय पाठक संजय तरवे दीपक शर्मा हब्लू गुप्ता विकास सेना आरती देवी अमित श्रीवास्तव गौरव कुमार सिन्हा विकास सिन्हा रितेश सिन्हा संजीव सिंह पूनम वर्णवाल रंजीत सिंह उज्जवल तिवारी समेत अन्य समिति लोगों का सराहनीय योगदान रहा।



