Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सहयोग समिति सिहोडीह ने जरूरतमंद बच्चों के बीच स्वेटर व स्कूली बैग का किया वितरण

जिला में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है । गरीबों को मिलने वाली सरकारी मदद अभी सरकारी फाइलों में प्रक्रियाधीन है

सहयोग समिति सिहोडीह ने जरूरतमंद बच्चों के बीच स्वेटर व स्कूली बैग का किया वितरण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

जिला में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है । गरीबों को मिलने वाली सरकारी मदद अभी सरकारी फाइलों में प्रक्रियाधीन है । उम्मीद है ठंड खत्म होने से पहले जरूरतमंदों तक सरकारी मदद पहुंच जाएगी । मगर तब तक न जाने कितने लोग इसकी चपेट में आ चुके होंगे ।

इस बीच सहयोग समिति सिहोडीह के सदस्यों ने रविवार को अपने निजी मद से शहर से कुछ ही दूर परसाटांड़ पंचायत के भलसूमिया गांव के जंगलों में निवास करने वाले अनुसूचित जनजाति परिवारों के छोटे छोटे बच्चों के बीच कड़के की ठंड से बचाव को लेकर स्वेटर का वितरण किया । इस दौरान सभी बच्चों को स्कूल बैग व परिवारों के बिस्कुट का वितरण किया गया । जिससे कि उन्हें किताब कॉपी स्कूल ले जाने में परेशानी न हो ।

उनके इस सराहनीय कार्य में समाजसेवी विशाल बर्मन का भी अहम योगदान रहा । मौके पर उन्होंने कहा कि सहयोग समिति सिहोडीह काफी अच्छा काम कर रही है । उनका प्रयास सराहनीय है । वहीं सहयोग समिति के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा कि सहयोग समिति सिहोडीह पिछले दो वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को मदद करने का काम कर रही है ।

समिति का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और वे लोग जरुरतमंदों की मदद करते रहेंगे l उनके इस बेहतर पहल में सहयोग समिति सिहोडीह के संरक्षक शशि भूषण शर्मा,सुनील प्रसाद,जितेश सिंह, संदीप बर्नवाल,सचिव श्याम कुमार,सह सचिव संजीत राम,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अंबष्ट,सह कोषाध्यक्ष संदीप कुशवाहा,संगठन मंत्री सतीश बर्मन,दिनेश,सागर, पंकज शर्मा ,समाजसेवी केदार वर्मा,नरेश राम, रामा यादव, शिवकार्तिक आदि की सराहनीय भूमिका रही l

Related Articles

Back to top button