Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सद्भावना विकास मंच का हुआ संगठनात्मक विस्तार, कई सदस्यों को मिली नई जिम्मेदारी

सद्भावना विकास मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी पर्वों की तैयारियों, सामाजिक कार्यों के विश्लेषण तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।

सद्भावना विकास मंच का हुआ संगठनात्मक विस्तार, कई सदस्यों को मिली नई जिम्मेदारी

हजारीबाग : सद्भावना विकास मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी पर्वों की तैयारियों, सामाजिक कार्यों के विश्लेषण तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन के सभी पदों का पुनः चुनाव कराया जाए व नये पदों का सृजन करते हुए संगठन का विस्तार भी किया जाए । बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर इसका स्वागत किया।

विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर इरफान अहमद उर्फ काजू को यथावत पुनः चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी दीपक कुमार को सौंपी गई, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मकसीर आलम को चुना गया। संगठन मंत्री के रूप में सुबोध आकाश को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र नरूला उर्फ रमी, सह सचिव महताब आलम, सह-कोषाध्यक्ष शिबली अहमद। वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी कुणाल यादव, सह मीडिया प्रभारी अमित कुमार को सौंपी गई।

संगठन विस्तार के तहत 15 कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई। साथ ही संगठन के संरक्षक के रूप में आनंद देव, मनोज गोयल एवं मुन्ना सिंह को मनोनीत किया गया।

बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अशोक अग्रवाल, मनीष सिंह, मनीष कुमार, मोहम्मद शाहिद, सोहेल खान, मास्टर शोएब, शोएब अख्तर, सोहेल अहमद नूर, मोहम्मद ग़ालिब, टिंकू खान, सरफराज अहमद, छोटेलाल साहू, शहजाद लेपो, मिथलेश कुमार शर्मा, मोहम्मद अहसान, कमरुद्दीन, विनोद वर्णवाल, कुलदीप सोनी, राजेश कुमार, जे पी जैन,देबू जैन, मो वारिस, पिंटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button