Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

रविवार को बरही चौक पर हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

संवाददाता बरही : शोएब अख्तर

हजारीबाग/बरही : रविवार को बरही चौक पर हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतिका उर्मिला देवी उर्फ मीना देवी पति तपेश्वर रविदास उम्र 35 वर्ष बेंदगी निवासी रोज की तरह मजदूरी करने अपने घर से निकली तभी बरही चौक

हजारीबाग रोड के समीप सब्जी लोड गाड़ी 407 वैन गाड़ी संख्या UP74AT 7095 द्वारा महिला को अपने चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित किया।

वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। किसी तरह वह मजदूरी कर बच्चों का लालन-पालन करती थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

Back to top button