Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सक्रेज जन वितरण प्रणाली दुकान में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण।

बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत अंतर्गत गुंजरा में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण l

सक्रेज जन वितरण प्रणाली दुकान में सोना-सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण।

हजारीबाग:

हजारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत अंतर्गत गुंजरा में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना-सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी का वितरण जन वितरण प्रणाली गुंजरा,झुरझुरी में कार्डधारियों के बीच मुखिया सुमन कुमार, उप मुखिया श्रीमती प्रियंका कुमारी,जन वितरण प्रणाली दुकान संचालक विजय कुमार यादव, ललन यादव समाजसेवी, जीतू मांझी,मिक्की गुप्ता वार्ड सदस्या,प्रमोद गुप्ता जेएमएम नेता के द्वारा संयुक्त रूप से किया।

मौके पर मुखिया ने कहा की इस योजना के तहत अनुदानित दर पर गरीबों को धोती,साड़ी एवं लूंगी मिलने पर बहुत बड़ी राहत मिलती है ।वही उप मुखिया प्रियंका कुमारी ने कही की सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुदानित दर पर धोती, साड़ी व लूंगी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है।

जिसका लाभ कार्डधारियों को मिल रहा है। मात्र 10-10 रुपए में धोती, साड़ी व लूंगी प्रदान किया जा रहा है। उपस्थित ललन यादव, लक्ष्मण यादव उर्फ लाक्षो ,जीतू मांझी,कुंवर यादव,बोधन मियां ,शकूर मियां,सरजू रविदास,जानू महतो एवं सैकड़ों राशन कार्डधारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button