संसाधन केंद्र सरिया में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन 335 दिव्यांग बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन
संसाधन केंद्र सरिया में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन 335 दिव्यांग बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन

प्रखंड संसाधन केंद्र सरिया में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन 335 दिव्यांग बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: सरिया समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए चांस शिविर का आयोजन बीआरसी कार्यालय सरिया में किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजीत चौधरी डीपीओ शिवली मुखर्जी सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया वहीं चिकित्सकों की टीम ने सभी पंजीकृत बच्चों का जांच किया जिन्हें आवश्यकता अनुसार उपकरण भी वितरित किया गया इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकार की योजना के तहत दिव्यांग बच्चों का जांच दर उन्हें आवश्यकता अनुसार उपकरण दिए गए जिससे कि सामान्य बच्चों की तरह वह भी

नियमित विद्यालय जा सके तथा विभिन्न गतिविधियों में शामिल हो सके इन दिव्यांग बच्चों के लिए भारत सरकार काफी गंभीर है उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी लोगों से अपेक्षा किया वह विद्यालय से दूर रह रहा है इस प्रकार के दिव्यांग बच्चों को विद्यालय पहुंचने में मदद करें




