संत मरियम स्कूल के खुशबू कुमारी का 69वीं SGFI राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए चयन
संत मरियम स्कूल के छात्रा खुशबू कुमारी का चयन स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) में गतका खेल (अंडर-17 वर्ग) के लिए किया गया है।

संत मरियम स्कूल के खुशबू कुमारी का 69वीं SGFI राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए चयन
मेदिनीनगर : संत मरियम स्कूल के छात्रा खुशबू कुमारी का चयन स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) में गतका खेल (अंडर-17 वर्ग) के लिए किया गया है।

चयनित खिलाड़ी खुशबू कुमारी ने 6 जनवरी से 15 जनवरी तक रांची स्थित खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय SGFI गतका प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत वे 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस उपलब्धि पर संत मरियम स्कूल के प्राचार्य श्री आदर्श कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय की छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना हमारे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। यह सफलता छात्रा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। संत मरियम स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
वहीं पलामू गतका संघ के सचिव एवं कोच सुमित बर्मन ने कहा कि खुशबू कुमारी ने सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, जिला और झारखंड राज्य का नाम रोशन करेंगी।
विद्यालय परिवार, खेल प्रशिक्षकों एवं संघ पदाधिकारियों ने खुशबू कुमारी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।




