Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिशिक्षाहेल्थ

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, परिजन व ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल….

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, परिजन व ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल....

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, परिजन व ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल….

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसिया में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले को लेकर विद्यार्थियों समेत स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया। ग्रामीणों को उग्र होते देख घटनास्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन.

विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षक भागीरथ राणा के खिलाफ गलत नियत के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है कि दसवीं कक्षा के कई छात्राओं ने कहा कि पढ़ाने के दौरान उनके शरीर को जबरन स्पर्श किया जाता था जिससे तंग आकर छात्राओं ने खुद विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण और परिजन भी जुड़ गए हैं और देखते ही देखते ग्रामीण उग्र होने लगे। स्थिति को देखते हुए आरोपी शिक्षक भागीरथ राणा फरार हो गया। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button