Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर रोटरी गिरिडीह ग्रेटर ने मातृत्व सेवा सदन में किया कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह, रोटरी गिरिडीह ग्रेटर के द्वारा चेताडीह स्थित मातृत्व सेवा सदन ,में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर रोटरी गिरिडीह ग्रेटर ने मातृत्व सेवा सदन में किया कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, रोटरी गिरिडीह ग्रेटर के द्वारा चेताडीह स्थित मातृत्व सेवा सदन ,में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम को AIIMS, देवीपुर, देवघर की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीक्षा संथालिया के द्वारा नवजात शिशु की देखभाल किस तरह से किया जाय और स्तनपान के बारे में विस्तार से महिलाओं को जानकारी दी गई।

डाक्टर समीक्षा ने बताया की माँ का दूध नवजात शिशु का सर्वोत्तम आहार है और शिशु के जन्म के एक घंटे के अंदर ही स्तनपान शुरु कर देना चाहिए। क्लब के द्वारा नवजात शिशु एवं प्रसूति महिलाओ के देखभाल के लिए किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम मे अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल, सीए रवि गाडिया, कोषाध्यक्ष सीए दीपक संथालिया, पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, ई.अजय गुप्ता,सीए राकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजन कुमार,

पूर्व अध्यक्ष अभिषेक छापरिया,पूर्व अध्यक्ष सुबोध मोदी, निक्की गाडिया, रितु संथालिया, मनीषा छापरिया इत्यादि की उपस्थिति रही और कार्यक्रम को सफल कार्यान्वयन मे सभी सदस्यगण का सहयोग मिला

Related Articles

Back to top button