Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

विश्विद्यालय में अवैध वसूली करना बंद करे – जेसीएम पलामू।

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू में विद्यार्थियों से अवैध रूप से पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियम-कानून का गलत हवाला देकर विद्यार्थियों से अनधिकृत धनराशि की मांग की जा रही है, जो अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है।

विश्विद्यालय में अवैध वसूली करना बंद करे – जेसीएम पलामू।

पलामू : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू में विद्यार्थियों से अवैध रूप से पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियम-कानून का गलत हवाला देकर विद्यार्थियों से अनधिकृत धनराशि की मांग की जा रही है, जो अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है।

इस प्रकार की अवैध वसूली न केवल अनैतिक है, बल्कि विश्वविद्यालय की पारदर्शिता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के भी विरुद्ध है। इससे विद्यार्थियों के बीच असंतोष और भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है तथा उनकी आर्थिक स्थिति पर भी अनावश्यक बोझ पड़ रहा है।

विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षा संस्थान में इस प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त योग्य नहीं है और इससे उनकी पढ़ाई एवं मानसिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस संबंध में माननीय एनपीयू कुलपति महोदय से मांग की गई है, कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और विद्यार्थियों का विश्वास विश्वविद्यालय प्रशासन पर बना रहे।

इस गंभीर मुद्दे पर युवा मोर्चा सचिव सह छात्र मोर्चा प्रभारी कौशल किशोर ने कहा की विश्विद्यालय के कुछ पदाधिकारी चंद रुपयों के लिए अवैध वसूली कर रहे हैं, और विद्यार्थियो का शोषण कर रहे। उन्होने कुलपति महोदय से उन पदाधिकारियों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

वही,इस गंभीर मुद्दे पर जेसीएम पलामू जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने कहा की विश्विद्यालय के कुछ पदाधिकारी ऐसे अनैतिक कार्यों में संलिप्त है, जो विश्विद्यालय को गलत दिशा की ओर ले जा रहे हैं, जिससे विश्विद्यालय की छवि भी खराब हो रही है। उन्होने, कुलपती से ऐसे पदाधिकारियों पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाई की मांग की है।

मौके पर एनपीयू संगठन सचिव रवीश कुमार, शिवशंकर सिंह, सतीश सिंह, कौशीक राज आदी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button