विभिन्न दलों को छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन
हीराबाग चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया।

विभिन्न दलों को छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन
सदर विधायक के पूर्व प्रतिनिधि रंजीत राम ने भाजपा छोड़ समर्थकों के साथ ली झामुमो की सदस्यता
जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रही है : संजीव बेदिया
हजारीबाग: हीराबाग चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के पूर्व सदर प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत राम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह में झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने रंजीत राम समेत अन्य लोगों को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो परिवार में स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं और समर्थकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने वालों में खतियानी परिवार के जिला अध्यक्ष अशोक राम, रामचंद्र राम, कार्तिक सिन्हा, भीखू राम, आलोक वर्मा, कुलदीप राम, नरेश प्रजापति, अधिवक्ता पिंटू प्रकाश, अधिवक्ता पारस राव अंबेडकर, अधिवक्ता अमन कुमार, भीम आर्मी के जिला मीडिया प्रभारी बादल कुमार, वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम शरण राम, रजक समाज हजारीबाग जिला के महामंत्री बालेश्वर रजक, प्रकाश कुमार राम, पूर्व उपमुखिया बृजनंदन राम, बंगाली राम, रोहित राम, भोला भुइयां, बासदेव राम, राजेश राम, दीपक राम, अशोक कुमार, विजय राम, दयानंद साव, सतीश प्रजापति, सुधीर राम, विजय राम, संजय राम, बुधदेव राम, राहुल कुमार, वार्ड सदस्य दिलीप कुमार, विनोद राम, शंकर राम, खुशिया राम, संतोष कुमार,वही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष के नेतृत्व मे मुख्तार अहमद, सुशील केरकेट्टा,अनुपम विशाल, रिचर्ड एंथोनी बैचमेन, बसंत परेया, रोबिन राॅय, कुमुद् दास,समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि झामुमो लगातार आम लोगों, गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और युवाओं के हक की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का झामुमो से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रही है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नए साथियों को संगठन में सम्मान और उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।
जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि झामुमो केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकार, अस्मिता और सामाजिक न्याय की लड़ाई से जुड़ा आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न वर्गों के लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने नए सदस्यों से पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
केंद्रीय सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष यासीन खान ने कहा कि झामुमो की राजनीति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने की राजनीति है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करेगा। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच काम करने की अपील की।
केंद्रीय सदस्य विकास राणा ने कहा कि झामुमो का संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का पार्टी में शामिल होना यह बताता है कि लोग झामुमो की विचारधारा और नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के आने से हजारीबाग में पार्टी की सांगठनिक ताकत और बढ़ेगी।
केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि झामुमो हमेशा से झारखंड के लोगों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ता आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने कहा कि झामुमो में शामिल होने वालों का यह कारवां बताता है कि हजारीबाग में लोग अब राजनीति में बदलाव और जनहित की प्राथमिकता को महत्व दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आम लोगों के हित में कई योजनाएं और पहल शुरू की हैं। यही वजह है कि विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोग झामुमो के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों का सम्मान के साथ स्वागत है और संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।
पार्टी में शामिल होने के बाद रंजीत राम ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श के बाद झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के हित और आम जनता के मुद्दों को जिस मजबूती से उठाया जा रहा है, उससे प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो के साथ जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे अपने समर्थकों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता से काम करेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय सदस्य इजहार अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता,विकास बेदिया युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मेहता,जिला कोषाध्यक्ष मो अख्तर, श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष सह बड़कागाँव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, दारू प्रखंड अध्यक्ष नारायण दास,राजीव वर्मा, श्वेता दुबे, लखीराम माँझी,रीना देवी, रीता देवी, नंदू वीर राम,प्रदीप मेहता, विक्रम रवि ,रंजीत कुमार राम, निर्मल राम, सुनील कुमार, निशि मेहता समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।




