विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वाधान में चल रहे इंटर कॉलेज 10 मीटर राइफल और पिस्तौल ट्रायल जीएम संध्याकालीन महाविद्याल,इचाक में संपन्न हुई ।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वाधान में चल रहे इंटर कॉलेज 10 मीटर राइफल और पिस्तौल ट्रायल जीएम संध्याकालीन महाविद्याल,इचाक में संपन्न हुई ।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वाधान में चल रहे इंटर कॉलेज 10 मीटर राइफल और पिस्तौल ट्रायल जीएम संध्याकालीन महाविद्याल,इचाक में संपन्न हुई ।
हजारीबाग ब्यूरो कुंवर यादव
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के द्वारा संबद्धता प्राप्त जीएम संध्याकालीन महाविद्याल,इचाक में अंतर महाविद्यालय 10 मीटर राइफल एवं पिस्टल शूटिंग का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता आदर्श कॉलेज राजधनवार,गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह, संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग, विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज हजारीबाग, विश्वविद्यालय मैनेजमेंट विभाग हजारीबाग, अन्नदा कॉलेज हजारीबाग, आर.के.महिला कॉलेज गिरिडीह,चतरा कॉलेज चतरा,मॉडल कॉलेज चतरा, ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी हजारीबाग,जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय इचाक के प्रतिभागियों ने भाग लिया था,जिसमें विश्वविद्यालय के द्वारा नियुक्त शूटिंग के विशेषज्ञ अनुज कुमार, SAI NANIS कोच सह सचिव खूंटी राइफल शूटिंग क्लब, नीतीश कुमार, डायरेक्टर राइफल क्लब चतरा सीनियर कोच के देख- रेख में विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का ट्रायल लिया गया। जिसमें पिस्टल प्रतियोगिता बालिका वर्ग से सबसे अधिक स्कोर कर प्रथम स्थान चतरा कॉलेज चतरा से स्नेहा कुमारी, द्वितीय स्थान विनोबा भावे विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज से सृष्टि शंकर तथा तृतीय स्थान विनोबा भावे

विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज से शिखा राणा, पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अन्नदा कॉलेज हजारीबाग से बब्लू कुमार, द्वितीय स्थान गिरिडीह कॉलेज से एम डी बिट्टू ,तृतीय स्थान अन्नदा कॉलेज हजारीबाग से कुणाल रंजन,और राइफल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान विनोबा भावे विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज से चाहत कुमारी,द्वितीय स्थान सरस्वती कुमारी संत कोलम्बा हजारीबाग , तृतीय स्थान सादगी यदुवंशी आर.के. महिला कॉलेज गिरिडीह वंही पुरुष वर्ग से प्रथम स्थान चतरा कॉलेज चतरा से सचिन कुमार, द्वितीय स्थान विनोबा भावे विश्वविद्यालय एम. बी. ए. विभाग से प्रेमचंद मेहता और तृतीय स्थान माॅडल कॉलेज चतरा से फैक्य हसन ने प्राप्त किया ।

विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ आयोजन कमिटी के सचिव और विभिन्न महाविद्यालय से आये टीम मैनेजर ,कोच ,जीएम संध्याकालीन महाविद्याल के प्राचार्य विनय कुमार ने विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को आने वाले मैच जो मेरठ में होनी है के लिये शुभकामनाएं दिए।



