Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेश

वार्ड सदस्या की निधन से पसरा सन्नाटा, मुखिया ने किया शोक व्यक्त .

 

बरकट्ठा संवाददाता : ईश्वर यादव

 

हज़ारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर तीन कोनहारा कला के वार्ड सदस्या सखीना खातून के अचानक हुई मौत से गांव समेत पुरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।

वार्ड सदस्या की मौत इलाज के दौरान हजारीबाग सदर अस्पताल में हुई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने लगी उसके बाद बरही अस्पताल ले जाया गया गया। चिकित्सकों के द्वारा जांच करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस आकस्मिक मृत्यु से पंचायत के सभी प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। मुखिया मुंशी पासवान ने बताया कि उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं उप मुखिया अब्बास अंसारी ने बताया कि पंचायत के लिए बड़ी क्षति है। ज्ञात हो कि मृतक ने अपने पिछे पति समेत दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़कर चल बसी। वहीं वार्ड सदस्य कविता देवी, संगीता देवी, मुकेश यादव,सायरा खातून, हुसैन अंसारी, समेत अन्य प्रतिनिधिगण ने गहरा शोक प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button