रेलवे स्टेडियम, धनबाद में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारम्भ।
रेलवे स्टेडियम, धनबाद में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागी टीमों द्वारा अपने-अपने ध्वज/बैनर के साथ मार्च पास्ट से हुई।

रेलवे स्टेडियम, धनबाद में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारम्भ।
धनबाद : रेलवे स्टेडियम, धनबाद में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागी टीमों द्वारा अपने-अपने ध्वज/बैनर के साथ मार्च पास्ट से हुई।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा उपस्थित मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं खिलाड़ियों को संबोधित किया गया |

उन्होंने कहा कि खेल केवल ट्रॉफी या मेडल जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और धैर्य सिखाता हैं। विशेषकर क्रिकेट ऐसा खेल है जो लोगों को जोड़ता है और सोच, तालमेल व रणनीति की मांग करता है। यह टूर्नामेंट निश्चित रूप से डिवीजन की प्रतिभाओं को सामने लाएगा और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा।

साथ ही उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएँ दीं। इसके उपरांत उनके द्वारा गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

उद्घाटन के उपरांत टूर्नामेंट का पहला मैच परिचालन विभाग एवं लोको शेड/ पतरातू की टीमों के बीच खेला गया जिसमें परिचालन विभाग ने लोको शेड/ पतरातू को 26 रनों से हराया ।




