Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेश

रुपा तिर्की हत्या पर एपवा ने विरोध दिवस मनाया —–

रुपा तिर्की हत्या पर एपवा ने विरोध दिवस मनाया -----

रुपा तिर्की हत्या पर एपवा ने विरोध दिवस मनाया —–

संवाददाता: ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- साहेबगंज के थाना प्रभारी रूपा तिर्की की हत्या पर सरकार और प्रशासन के निराशाजनक रवैया के खिलाफ दो जून को एपवा ने चलकुशा में विरोध दिवस मनाया। मौके पर एपवा के राज्य अध्यक्ष सविता सिंह ने कहा कि तीन मई को रूपा तिर्की का शव फासी से लटकता हुआ बरामद किया गया। लेकिन आज तक रूपा तिर्की के परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अभी तक प्रशासन हत्यारा को पकड़ नहीं पाया है। केन्द्र व राज्य में महिलाएं चाहे सरकारी विभाग में हो चाहे लड़किया कालेज, स्कूल या फिर आम महिला हो कही सुरक्षित नही है। खास कर झारखंङ सरकार रूपा तिर्की के मामले पर अभी तक चुपी साधे हुए है। इस मामले को छुपाने के लिए प्रशासन रूपा तिर्की का वीडियो वायरल कर मामले की लीपापोती कर छुपाने के प्रयास कर रहा है। कहा कि हमारे राज्य में थाना प्रभारी को अभी तक न्याय नहीं मिला पा रहा है तो हम जैसे महिलाओं को न्याय पाना कितना कठिन हो सकता है। नेत्री सबिता सिंह ने झारखंड सरकार से मांग की है कि रूपा तिर्की के परिवार को नौकरी देने की गारंटी दिया जाए। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार की जाए। रूपा तिर्की के परिवार को 50 लाख मुवावजा देने, थाना प्रभारी हत्याकांड की न्याययिक जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की मामले पर झारखंड महिला आयोग क्या कर रही है, इसका जबाब दे। इस मोके पर सावित्री देवी, यशोदा देवी, सविता देवी, सुमन, रिया, दिपीका शामिल थी।

Related Articles

Back to top button