राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 20 अप्रैल को 1 साल से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 20 अप्रैल को 1 साल से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 20 अप्रैल को 1 साल से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी ।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 20 अप्रैल को 1 साल से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। बुधवार को सिविल सर्जन शिव प्र टीसीसाद मिश्रा ने अपने कार्यालय से इसकी जानकारी दी। बताया गया कि कल राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के सभी स्कूल कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी इसके लिए सभी को ट्रेनिंग दे दी गई है। साथ ही स्कूल कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों को दवा दे दी गई है। अपने कार्यालय से सिविल सर्जन डॉ एस पी मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि कृमि संक्रमण को कम करने हेतु बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दवा को खाने के बाद पेट के अंदर जितने भी प्रकार के कृमि है उसे खत्म करता है। वही शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। उन्होंने बताया कि जिले भर के कुल 13,34,359 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों को खाली पेट में ही दवा दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से बीमार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली नहीं दी जाएगी। सीएस ने बताया कि इस गोली का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

इसके बावजूद टीम बनाई गई है जो किसी को किसी तरह का दिक्कत होने पर उसका उपचार किया जाएगा। वही किसी कारणवश जो बच्चे कल एल्बेंडाजोल की गोली नहीं खा पायेंगे उन्हें 25 अप्रैल को गोली खिलाई जाएगी। मौके पर डॉ अशोक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी डीपीआरओ रश्मि सिन्हा सहित अस्पताल कर्मी मौजूद थे।



