राजद गिरिडीह ने महापौर प्रत्याशी गौरव कुमार को दिया समर्थन, कोलडीहा में प्रेस वार्ता कर जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने की आधिकारिक घोषणा
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गिरिडीह जिला इकाई ने नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी गौरव कुमार को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है।

राजद गिरिडीह ने महापौर प्रत्याशी गौरव कुमार को दिया समर्थन, कोलडीहा में प्रेस वार्ता कर जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने की आधिकारिक घोषणा
गिरिडीह : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गिरिडीह जिला इकाई ने नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी गौरव कुमार को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है। अब गौरव कुमार राजद समर्थित प्रत्याशी के रूप में आगामी महापौर चुनाव लड़ेंगे।

इस संबंध में राजद गिरिडीह जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने कोलडीहा पुराना बस डिपो के समीप स्थित गौरव कुमार के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गौरव कुमार एक कर्मठ, शिक्षित और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील उम्मीदवार हैं, जिनके नेतृत्व में गिरिडीह शहर का समुचित विकास संभव है।

इरफान आलम ने बताया कि पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है और राजद के सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ गौरव कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
वहीं गौरव कुमार ने राजद नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जनता के विश्वास और समर्थन के साथ शहर के विकास के लिए काम करने का अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में राजद के जिला अध्यक्ष इरफान आलम,जिला महा सचिव शाहबाज कादरी कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




