रांची में 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा “एन.सी.सी. दिवस समारोह” मनाया गया ।
मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा "एन.सी.सी. दिवस समारोह" मनाया गया ।

रांची में 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा “एन.सी.सी. दिवस समारोह” मनाया गया ।
संवादाता मलय गोप
रांची : आज दिनांक-02/12/2025 को मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा “एन.सी.सी. दिवस समारोह” मनाया गया । कार्यक्रम की शुरूआत कैडेटों के द्वारा स्वागत गीत एवं एन.सी.सी. के ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो द्वारा स्वागत भाषण से हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य, डॉ. मनोज कुमार ने कैडेटों को “एन.सी.सी. दिवस समारोह” की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने अपने संबोधन में आशीर्वचन स्वरूप कहा कि आप अपने जीवन में एन.सी.सी. की महत्ता को देखते हुए एनसीसी चुना है । आप जब एक, दो या तीन वर्ष के बाद ट्रेनिंग कर एन.सी.सी. से प्रमाण पत्र प्राप्त कर बाहर जाएंगे तो समाज आपको अलग निगाह से देखेगी और वह इसलिए कि आपमें अनुशासन और एकता की भावना भरी हुई होगी । आप में कुछ विशिष्ट है, उस विशिष्टता को मारवाड़ी महाविद्यालय निखार कर बाहर निकालने का कार्य करता है ।

आप अपने व्यक्तित्व कैसे निखारेंगे, इसका प्रशिक्षण, देश सेवा भाव, हमारे बटालियन और हमारे महाविद्यालय के योग्य प्रशिक्षक और शिक्षक के माध्यम से भरी जाएगी । साल भर के विशेष योगदान कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस समारोह का आयोजन हमारा महाविद्यालय करता है और आप सबको मंच प्रदान कर प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करता है । आप कैडेटों को बधाई और शुभकामना ।
3-झारखंड बटालियन एन.सी.सी. (बॉयज और गर्ल्स) आए हुए आमंत्रित और प्रतिनियुक्त पदाधिकारी नायब सूबेदार दिवेंद्र नायक और नायब सूबेदार मिथुन तिर्की द्वारा एन.सी.सी. की स्थापना, आवश्यकता एवं महत्ता को विस्तार से बतलाया । इस अवसर पर हवलदार विवेक भी उपस्थित रहे ।
एन.सी.सी. की महत्ता को बतलाता अंग्रेजी संभाषण कैडेट लक्षिता कश्यप और हिंदी संभाषण कैडेट प्रतिभा कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया । कैडेट शनि विश्वकर्मा द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम की मेजबानी कैडेट प्रीति कुमारी, कैडेट अंजली तिग्गा, कैडेट यशराज कुमार और कैडेट प्रदीप कुमार द्वारा किया गया । कैडेट पवन कुमार कैडेट अर्चना कुजूर की टीम ने बिहार एवं झारखंड के लोकनृत्य को प्रस्तुत किया । एलसीपीएल आयुष राज राणा की टीम ने भारतीय सेना की महत्ता को दर्शाता एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया । सीनियर अंडर ऑफिसर गरिमा सिंह की टीम ने पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत किया ।
प्राचार्य डॉ.मनोज कुमार, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो एवं बटालियन से आए पदाधिकारियों द्वारा वर्ष भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समाज के लिए विशेष योगदान, रक्तदान करने वाले पदाधिकारी एवं कैडेटों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो द्वारा आभार प्रकट किया गया । नए कैडेटों के नामांकन में सहयोगी बने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. खातिर हेमरोम, डॉ. अमित कुमार सम्मानित किया । कैडेट आगे बढे और अपने लक्ष्य को हासिल करें, पीछे मुड़कर न देखे की सलाह भी दी । एकता और अनुशासन के कदम हमेशा आपको आगे बढ़ने में मदद देगी इसी विश्वास के साथ प्राचार्य महोदय के अनुमतिनुसार आज के कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की जाती है ।
आज के “एन.सी.सी. दिवस समारोह”को सफल बनाने में सीनियर अंडर ऑफिसर अंकित कुमार, सीनियर अंडर ऑफिसर गरिमा सिंह, अंडर ऑफिसर त्रिदेव कुमार, अंडर ऑफिसर आदित्य राम, अंडर ऑफिसर तलत नाज, अंडर ऑफिसर रिया कुमारी, अंडर ऑफिसर आलोक तिग्गा, अंडर ऑफिसर प्रियंका टोप्पो, सीएसएम अमन नायक, एमसीक्यूएमएस सुमित कुमार, सार्जेंट अमित कुमार सिंह, सार्जेंट अमित कुमार, सार्जेंट ओमप्रकाश, सीपीएल विशाल कुमार, सीपीएल रिशु प्रिया, एलसीपीएल आयुष राज राणा, नितिन कुमार, कैडेट रविकांत मिश्रा, कैडेट नेहा केरकेट्टा, कैडेट अमित कुमार रवि, कैडेट मृदुल त्रिपाठी, कैडेट अभिषेक कुमार, कैडेट अमित खेरवार इत्यादि की महती भूमिका रही




