राँची : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी का धरना
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मामले में भारतमित्र न्यूज चैनल के पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने लोक भवन के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

राँची : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी का धरना
राँची : सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मामले में भारतमित्र न्यूज चैनल के पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने लोक भवन के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक, रमेश सिंह, मुनचुन राय, प्रतुल सहदेव, अजय साह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने पत्रकार अभिषेक भारती की तत्काल रिहाई और विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए संबंधित थाने के दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। भाजपा ने राज्य सरकार से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर अभिषेक भारती की रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की।




