मेलेरिया जांच शिविर में पहुंचे पी एल वी अपनी जांच करवा कर , लोगो को जांच करवाने हेतु किया प्रेरित।
स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देश पर शंकरदा पंचायत अंतर्गत सुभाष चबूतरा शंकरदा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर लगाया गया

मेलेरिया जांच शिविर में पहुंचे पी एल वी अपनी जांच करवा कर , लोगो को जांच करवाने हेतु किया प्रेरित।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देश पर शंकरदा पंचायत अंतर्गत सुभाष चबूतरा शंकरदा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर लगाया गया पोटका प्रखंड में कुछ दिनों से ब्रेन मेलेरिया बिकराल रूप धारण कर चुकी है जिसके कारण पोटका प्रखंड अंतर्गत अब तक पांच बच्चों की जान जा चुकी है

पूरे जिले में आठ मरीज की मरने की खबर है हर दिन जांच से मेलेरिया से संक्रमित कुछ नए मरीज पाए जा रहे हैं।मलेरिया से बचाव के लिए एवं अपनी सुरक्षा हेतु जांच करवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु डालसा के पी एल वी ने भी अपनी जांच करवाई और लोगों को जांच करवाने के लिए अपील किया।
पूरा स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्कता के साथ ब्रेन मेलेरिया को नियंत्रण करने में प्रयासरत है अब ऐसे परिस्थिति में सब की जिम्मेदारी बनती है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना जब भी किसी को बुखार का संदेह हो बिना विलंब किए त्वरित डॉक्टर से जांच करवाएं।
आज के इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आए पदाधिकारियों के द्वारा लोगों को मेलेरिया के रोकथाम के लिए जागरूक किया गया साथ ही 50 ग्रामीणों को एवं 154 स्कूली बच्चों को मेलेरिया कीट से जांच भी कि गई।मौके पर डॉक्टर उपेंद्र मदीना सी.एच.सी पोटका,सी.एच.ओ सरिता तिरु,ए.एन.एम सबिता महतो,ए.एन.एम परी लियांगी,सहिया साथी ममता भकत,स्वास्थ्य सहिया जयंती भकत एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।


