Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदुनियादेशबिहार

मेंहदी की हांथ सुखी भी नहीं कि उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में घायल सुनील की इलाज के दौरान रिम्स में हुई मौत, 14 मई को हुई थी शादी……

विधायक अमित कुमार यादव ने आर्थिक सहयोग कर परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा.....

मेंहदी की हांथ सुखी भी नहीं कि उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में घायल सुनील की इलाज के दौरान रिम्स में हुई मौत, 14 मई को हुई थी शादी……

विधायक अमित कुमार यादव ने आर्थिक सहयोग कर परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा…..

संवाददाता: ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- थाना क्षेत्र के तुर्कबाद केंदुआ में एक हृदय विदारक घटना हुई। शांति के हांथों की मेहंदी अभी सुखी भी नहीं कि उसका सुहाग उजड़ गया। बताया जाता है कि शांति और सुनील पासवान (27) पिता स्व महादेव पासवान की शादी 14 मई को हुई। शादी के दो दिन बाद वह अपने ससुराल गजरे, उरवां गया। वहां से वह अपनी बाइक से चंदवारा में किसी से मिलने जा रहा था। इसी बीच सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किए जाने के बाद उसे रांची रिम्स में एडमिट कराया गया। जहां उसकी मृत्यु सोमवार को हो गई। शव आने के बाद उसके गृह गांव केंदुआ में मातम पसर गया। सुनील पासवान घर का इकलौता पुत्र था। उसके पिता की मृत्यु भी छह माह पहले हो चुकी है। उसके परिजनों के रोने दहाड़ने से वहां मौजूद लोंगो की आंखे नम हो गई। मृतक की पत्नी अपने मायके में है। मृतक के घर पहुंचकर विधायक अमित कुमार यादव ने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। युवक के असामयिक निधन पर शोक संतप्त परिजनों को राजेन्द्र प्रसाद, शिक्षक यमुना प्रसाद ने भी मदद का भरोसा दिया।

Related Articles

Back to top button