मां ज्ञान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान महायज्ञ का भव्य आयोजन
सिहोडीह स्थित 'श्री कबीर ज्ञान मंदिर' में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वृहत् रक्तदान महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है।

मां ज्ञान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान महायज्ञ का भव्य आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
सिहोडीह स्थित ‘श्री कबीर ज्ञान मंदिर’ में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वृहत् रक्तदान महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। विदित हो कि यह आयोजन विगत 12 वर्षों से लगातार सद्गुरु मां के जन्मोत्सव के अवसर पर किया जा रहा है।

कबीर ज्ञान मंदिर पूरे राज्य में अधिकतम रक्तदान करने वाली संस्थाओं में से एक है। पिछले वर्ष इस संस्था के द्वारा 611 यूनिट रक्तदान किया गया था। यहाँ साल-दर-साल लोगों में रक्तदान के प्रति उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।

बता दें कि कल शाम को सदगुरू माँ ज्ञान का आशीर्वाद लेने एवं इस भव्य रक्तदान शिविर की तैयारी का जायजा लेने के लिए “श्री कबीर ज्ञान मंदिर ‘ के प्रांगण में स्वयं उपायुक्त रामनिवास यादव का आगमन हुआ। वे तैयारियों को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और आज (27.08.25) आयोजित रक्तदान शिविर में भी उपस्थित रहने का अश्वासन दिया।

श्री कबीर ज्ञान मंदिर के अरुण माथुर ने बताया कि सद्गुरु मां ने लोककल्याण की भावना से ओतप्रोत होकर अपने जन्मदिवस को भी लोक- कल्याण हेतु अर्पित कर दिया है और इस अवसर पर वस्त्र वितरण, जरूरतमंदों को स्वरोजगार हेतु तैयार करना, व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे कई कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा चलाए जाते हैं। रक्तदान उनमें से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
इस अवसर पर अमित कुमार, सिद्धांत कंधवे, रेणु बहन, रेखा बहन, इंदु बहन, राजकुमार भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




