भारत की दो नामचीन कपड़ा कंपनियों की गिरिडीह में भव्य प्रदर्शनी, कारोबारियों को मिली नई दिशा
केंद्र सरकार के सुझाव और पहल पर गिरिडीह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की दो नामचीन कपड़ा कंपनियों— सियाराम और अरविन्द—द्वारा भव्य कपड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

भारत की दो नामचीन कपड़ा कंपनियों की गिरिडीह में भव्य प्रदर्शनी, कारोबारियों को मिली नई दिशा
गिरिडीह। मनोज कुमार।
गिरिडीह : केंद्र सरकार के सुझाव और पहल पर गिरिडीह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की दो नामचीन कपड़ा कंपनियों— सियाराम और अरविन्द—द्वारा भव्य कपड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के लिए गिरिडीह के प्रतिष्ठित डिस्ट्रीब्यूटर शिव टेक्सटाइल का चयन किया गया, जो तीन राज्यों में दोनों कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

शिव टेक्सटाइल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे सियाराम और अरविन्द कंपनियों के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में गिरिडीह समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारी शामिल हुए, जिन्हें बाजार की मौजूदा चुनौतियों और नए अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

प्रदर्शनी में शर्ट-पैंट के फैब्रिक से लेकर साड़ी और सलवार-सूट तक का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध था। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कारोबारियों को यह जानकारी दी कि बदलते बाजार में ग्राहकों की पसंद को समझते हुए किस तरह सही उत्पादों का चयन किया जाए, जिससे बिक्री को बढ़ाया जा सके।

इस मौके पर सियाराम कंपनी की ओर से गुजरात से आए झारखंड के सेल्स एग्जीक्यूटिव अरुण शुक्ला और शिव टेक्सटाइल के विकास मोदी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कारोबारियों की राह को आसान बनाना है, ताकि वे अपने ग्राहकों की पसंद के अनुसार कपड़ों का चयन स्वयं कर सकें। उन्होंने बताया कि अब ग्राहकों को ब्रांड की गुणवत्ता समझाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सियाराम और अरविन्द जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के कपड़े किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में शिव टेक्सटाइल के चेयरमैन दीपक मोदी समेत कई गणमान्य लोग और व्यापारी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर कारोबारियों में खासा उत्साह देखा गया।


