Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश प्रवक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा के सुनील पासवान ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा झंडा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर इस आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है

भाजपा के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश प्रवक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा के सुनील पासवान ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा झंडा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर इस आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है उसी के तहत अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान ने हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त बृहस्पतिवार को गिरिडीह, शीतलपुर स्थित अपने आवास पर तिरंगा झंडा लगा कर अभियान का शुरुआत किया.

श्री पासवान ने कहा कि हमारी शान तिरंगा है। इसलिए गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक से आग्रह है कि सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाए। यह अभियान राष्ट्र की एकजुटता और सशक्त भारत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल आज़ादी का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की अमर पहचान है। आइए, इस गौरवशाली अभियान में शामिल होकर अपने घर, कार्यालय और दुकानों पर तिरंगा फहराएं, और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्त करें

Related Articles

Back to top button