भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार और ‘सेवा, सुशासन’ कार्यक्रम पर जोर l
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह जिला महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के मंडल स्तरीय टोली प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक शंकरचक्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार और ‘सेवा, सुशासन’ कार्यक्रम पर जोर l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह जिला महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के मंडल स्तरीय टोली प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक शंकरचक्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला महानगर के प्रभारी डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप डगेच ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा और सुशासन’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बूथ स्तर तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. सिंह ने आने वाले समय में गांडेय, गिरिडीह और डुमरी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के टोली प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें धरातल पर उतारने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर केंद्र सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
बैठक में पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, यदुनंदन पाठक, प्रदीप साहू, विनय सिंह, शैलेंद्र चौधरी, संजीव कुमार, नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, मनोज सिंह, देवराज, सुरेश मंडल, रिंकी देवी, गुड़िया देवी, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेश गुप्ता, जयशंकर सिन्हा, कुंदन सिंह, खीरोधर दास, अजय सिंह, मनोहर यादव, मनोज पांडेय, सोमनाथ पांडेय, रंजीत बरनवाल, अरविंद बरनवाल, विवेक गुप्ता, प्रदीप राय, सुरेंद्र लाल, सुनील पंडित, टिंकू सिन्हा, प्रेमलता गुप्ता, पिंकी सिंह, पंचानंद वर्मा, बबली देवी, महेंद्र वर्मा, प्रमोद मंडल, रिंकू यादव, संतोष राणा, रोहित स्वर्णकार, नीलू सिन्हा, अनिल सिंह, संजय गुप्ता, बैकुंठ पंडित, सुभाष साव, मालती देवी, संजना कुमारी, बेबी देवी, सुनीता देवी, सूरज शर्मा, विनोद प्रसाद, मीना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



