Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हेमंत सोरेन का पुतला दहन,

पश्चिमी सिंहभूम के गोईकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां में नक्सलियों ने मनोहर के भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला कर उनके दो बॉडीगार्ड को अगवा कर लिया


इसी के विरोध में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश जी के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे जी के नेतृत्व में पाकुड़ ज़िले के सभी छह प्रखंड मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
जिलाध्यक्ष बलराम दुबे जी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नक्सली हमले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक की जान बाल-बाल बच गई. लेकिन, पूर्व विधायक की सुरक्षा में तैनात 2 सुरक्षाकर्मियों को नक्सलियों ने मार डाला. यह राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता बताया है. ये सरकार राज्य के नागरिकों को सुरक्षा दे पाने में असफल रही है. प्रदेश में अपराधियों और नक्सलियों का आतंक बढ़ गया है और सरकार खुद में मस्त है.।इस कार्यक्रम में जिला मीडिया सह प्रभारी असीम मंडल,नगर अध्यक्ष पंकज साह, प्राची चौधरी, पार्थ रक्षित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि जायसवाल, विक्रम मिश्रा, प्रकाश जयसवाल, सुमित चौबे साधना ओझा,सुमित भास्कर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button