बेंगाबाद में शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई ईद की नमाज़
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डहरी गांव सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को अकीदत और भाईचारे के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई।

बेंगाबाद में शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई ईद की नमाज़
गिरिडीह, मनोज कुमार।
बेंगाबाद : ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डहरी गांव सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को अकीदत और भाईचारे के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर बेंगाबाद थाना प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
मुण्डहरी गांव में आयोजित नमाज़ में मुखिया मोहम्मद शमीम भी शामिल हुए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन के सहयोग की सराहना की और खुशी-खुशी ईद का पर्व मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।




