बीडीओ सह सीओ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित की गई समीक्षा बैठक।
बीडीओ सह सीओ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित की गई समीक्षा बैठक।

चलकुशा बीडीओ सह सीओ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित की गई समीक्षा बैठक।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमृता सिंह के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास योजना,मनरेगा योजना, एवं झारखंड सरकार के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषय पर चर्चा की गई। जिसमें सभी पंचायत सचिवों को शक्त निर्देश दिया गया कि सभी योग्य लाभुकों का आवास ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें एवं मनरेगा योजना अतंर्गत विशेष रूप से आम बागवानी के लिए स्थल चयन कर दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।

आयोजित बैठक में बीपीओ राजेश कुमार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, गणेश प्रजापति जनसेवक,कारु राणा पंचायत सचिव,एवं सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए।




