Breaking Newsपश्चिम बंगाल
बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार के केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटाया
सुरक्षा गार्ड को हटाने को लेकर राजनीतिक अटकलें शुरू
संयक्ता न्यूज डेस्क
नदिया – नदिया के राणाघाट से बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार के केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटा लिया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिना मुझे बताए सुरक्षा बलों को बुला लिया गया। मुझे होने वाले किसी भी नुकसान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं। हालांकि जगन्नाथ सरकार ने इस संबंध में कहा, यह बहुत दुखद है।
बता दें कि नदिया के राणाघाट से बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार गृह मंत्रालय जहां भाजपा विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया करा रहा है. वहीं पार्टी के प्रमुख सांसदों में से एक के सुरक्षा गार्ड को हटाने को लेकर राजनीतिक अटकलें शुरू हो गई हैं. विपक्षी समूहों ने भाजपा के बहिष्कार का आह्वान किया। इसी के चलते केंद्र सरकार ने जगन्नाथ सरकार के केंद्रीय बलों को वापस बुला लिया है.


