Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

बिरसा जयंती समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

बिरसा जयंती समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

बिरसा जयंती समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

 

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: बिरसा जयंती समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सिरसिया स्थित बिरसा चौक पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान समिति के लोगों ने धरती आबा को याद करते हुए दीप जलाया और नमन किया। बताया गया की गिरिडीह जिले में एकमात्र बिरसा भगवान की प्रतिमा बिरसा चौक पर वर्ष 1992 में स्थापित की गई थी। उस समय से माल्यार्पण कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को जन्म जयंती और पुण्यतिथि पर याद किया जाता है। इस बाबत संस्थापक अध्यक्ष रवि कांत सिंह ने कहा कि वर्षो से हम सभी बिरसा चौक पहुंच कर हम सभी धरती आबा को याद करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनकी शहादत को याद किया गया। आदिवासी छात्र संघ के गिरिडीह अध्यक्ष प्रदीप सोरेन ने बताया कि देश की आजादी में बिरसा मुंडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ी है।

सामाजिक कार्यकर्ता सह लेक्चरर सोमनाथ केसरी ने कहा कि पिछले 25 साल से भगवान बिरसा की प्रतिमा को बीच चौराहे पर लाकर भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही है। लेकिन सिर्फ सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन ही दिया जाता है। उन्होंने मांग किया कि भगवान बिरसा की भव्य आदमकद प्रतिमा का निर्माण कर बीच चौराहे में लाकर एक भव्य गोलंबर का निर्माण किया जाए। कार्यक्रम में मोलीलाल शास्त्री,

रविकांत सिंह ,नुनका टुडु, साहेब राम बेसरा, उदय मुर्मू, प्रदीप सोरेन, मदन हेंब्रम अनिल हेंब्रम हरी लाल मरांडी चेतन मुर्मू जागेश्वर मरांडी महादेव हेंब्रम, रिंकू भदानी भारती जी रमेश मुरमू भूजीलाल टूडू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button