बकरीद को लेकर गिरिडीह में फ्लैग मार्च, डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा l
ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त राम निवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

बकरीद को लेकर गिरिडीह में फ्लैग मार्च, डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त राम निवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक सहित शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा।

इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
इस मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।



