Breaking Newsझारखण्ड

प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन

के.सी.सी. ऋण में बिचौलियों से बचे:- बीडीओ

संवाददाता चलकुशा :- प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेश रंजन आत्मा से राजेश कुमार के देखरेख में संपन्न हुई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने बताया कि जिन व्यक्ति को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत दो हजार रुपए की राशि आई है, सिर्फ उन्ही किसानों को कृषि लोन दिया जाएगा। कृषि लोन के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया इस दौरान किसानों को बिचौलियों से बचने को कहा एवं किसानों को किसी भी तरह की परेशानियां हो तो सीधा हमसे संपर्क करने को कहा इस कार्यक्रम में किसानों के बीच वीज वितरण किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव उपप्रमुख दुर्गा यादव सलैडीह मुखिया प्रतिनिधि विरेंद्र यादव,सतेन्द्र दास, वासुदेव साव,दिनेश मालाकार, सुखदेव यादव,सुरज यादव समेत आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button