Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोटका शंकरदा गांव के लेखक, शिक्षक, कवि, विकास एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह इंग्लिश स्कूल के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भगत को उनकी अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज द्वितीय संस्करण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 25 अक्टूबर को द बुक चैनल द्वारा ऑथर्स पेन अवार्ड्स समारोह में सम्मानित किया जाएगा ।

पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा गांव के लेखक, शिक्षक, कवि, विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पायनियर इंग्लिश स्कूल जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भकत को उनकी अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज द्वितीय संस्करण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पच्चीस अक्टूबर को द बुक चैनल द्वारा आयोजित होने वाली ऑथर पेन अवार्ड्स समारोह में सम्मानित किया

पोटका शंकरदा गांव के लेखक, शिक्षक, कवि, विकास एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह इंग्लिश स्कूल के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भगत को उनकी अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज द्वितीय संस्करण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 25 अक्टूबर को द बुक चैनल द्वारा ऑथर्स पेन अवार्ड्स समारोह में सम्मानित किया जाएगा ।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा गांव के लेखक, शिक्षक, कवि, विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पायनियर इंग्लिश स्कूल जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भकत को उनकी अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज द्वितीय संस्करण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पच्चीस अक्टूबर को द बुक चैनल द्वारा आयोजित होने वाली ऑथर पेन अवार्ड्स समारोह में सम्मानित किया जाएगा एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नवंबर को इनफिनिटी सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा काठमांडू, नेपाल में आयोजित नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह में कई देशों के लेखक, कवि, साहित्यकार, साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
लेखक ने अब तक कुल तेरह पुस्तक लिखा है। सभी पुस्तकें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बुक नंबर के साथ प्रकाशित हुई है।दो अक्टूबर को पांच पुस्तक प्रकाशित हुई है।
डिस्टिंग्यूश्ड इंडियन पर्सनालिटीज, जो हमारे देश के महान व्यक्तित्वों के बारे में है, अविस्मरणीय यादें जो अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज का हिंदी अनुवाद है। जिसमें लेखक का आत्मकथा हिंदी में है ये दो पुस्तक एस पी आई पब्लिकेशन, गुड़गांव, हरियाणा से प्रकाशित हुई है।

ए वॉल्यूम ऑफ अनटोल्ड स्टोरीज, जिसमें इक्कावन छोटी – छोटी कहानियां हैं, मुंबई (हिंदी और अंग्रेजी) ये दोनों पुस्तक जो मुंबई में लेखक के अनुभव, संघर्ष, उपलब्धि आदि के बारे में है। ये पुस्तके राइटर्स नेस्ट पब्लिकेशन,गुड़गांव,हरियाणा से प्रकाशित हुई है।
पांचों पुस्तक फ्लिप्कार्ट और अमेजोन पर पूरे देश में उपलब्ध है।इससे पूर्व प्रकाशित आठ पुस्तक ए ग्लिम्प्स ऑफ़ पोएट्री इसमें 50 हिंदी और 50 अंग्रेजी कविताएं है। इस पुस्तक के जरिये किसान, शिक्षक, समाज में स्कूल का स्थान आदि के बारे में सन्देश दिया गया है। यह पुस्तक नोवेल नगेट्स पब्लिशर्स, नागपुर, महाराष्ट्र से प्रकाशित हुई है।

मॉडर्न इंग्लिश पोएट्री इसमें 100 अंग्रेजी कविताएं है ।इस पुस्तक के जरिये जीवन में समय का महत्व, परोपकार, मकर संक्रांति आदि के बारे में सन्देश दिया गया है। यह पुस्तक बीकॉम शेक्सपियर पब्लिशर्स, मुंबई से प्रकाशित हुई है।अनफॉरगेटटेबल मेमोरीज (दो संस्करणों में उपलब्ध) यह पुस्तक गैर – काल्पनिक उपन्यास है जिसमें जीवन के अविस्मरणीय यादों के बारे में लिखा गया है। कैसे लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को मदद पहुंचाया गया। तमिलनाडु से सात और गुजरात से तीन मजदूरों की रिहाई, लेखक के जीवन में संघर्ष और सफलता आदि के बारे में वर्णन किया गया है। यह पुस्तक मुंबई, चेन्नई के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा पढ़ा गया है

इसके अलावा नाइजेरिया और बुरुंडी में भी पढ़ा गया है। पहला संस्करण इवेंसपब पब्लिकेशन, बिलासपुर छत्तीसगढ़ से और दूसरा संस्करण ऑथर्स क्लिक बिलासपुर से प्रकाशित हुई है। ह्यूमैनिटी यह एक अंग्रेजी उपन्यास है इसमें समाज को एक दूसरे का मदद के साथ – साथ भाईचारा का सन्देश दिया गया है। यह पुस्तक नोवेल नगेट्स पब्लिशर्स नागपुर से प्रकाशित हुई है।
एलीगंट इंग्लिश ग्रामर यह पुस्तक अंग्रेजी व्याकरण सिखने के लिए है। यह पुस्तक परफेक्ट राइटर्स पब्लिकेशन दिल्ली से प्रकाशित हुई है।

एन ओसियन ऑफ़ पोएट्रीज इसमें एक सौ एक अंग्रेजी कविताएं है जो शिक्षा, साहित्य, आधुनिकतावाद आदि पर आधारित है।
यह पुस्तक बुक्सपोट पब्लिकेशन नागौर, राजस्थान से प्रकाशित हुई है।

विचारों की अभिव्यक्ति इस पुस्तक में एक सौ एक हिंदी कविताएं है जो देशप्रेम, भ्रष्टाचार, शिक्षा आदि पर आधारित है। यह पुस्तक बुक्सपोट पब्लिकेशन नागौर राजस्थान से प्रकाशित हुई है।
सभी पुस्तक अमेजन और फ्लिप्कार्ट पर देशभर में उपलब्ध है। कई पुस्तक गुगल बुक, गूगल प्ले स्टोर के साथ – साथ अमेजन किंडल पर पूरे विश्व में उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button